नगर पंचायत चौसा अंतर्गत अखौरीपुर गोला मार्केट स्थित एसबीआई एटीएम को काटकर लाखों रुपये शनिवार रात चोरों ने चुराकर आराम से चलते बने। चोरी की घटना ने बैंक और पुलिस, दोनों की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी है। बताया जा रहा है कि शाम को कैश लोड होने के कुछ ही घंटे बाद चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटकर लाखों रुपये उड़ा लिए।