पिछोर: पिछोर क्षेत्र के गणेशखेड़ा निवासी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ब्लैकमेलिंग, एसडीओपी कार्यालय में शिकायत
पिछोर अनुविभागीय अंतर्गत ग्राम गणेशखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पिछोर एसडीओपी कार्यालय में आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।फरियादी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना ली है। जिससे छवि खराब हो रही है।