उनियारा: उनियारा व बनेठा में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Uniara, Tonk | Apr 19, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की और से रविवार को परशुराम जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार परशुराम जन्मोत्सव पर बनेठा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष शामिल हैं। उनियारा कस्बे में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।