आगर: नलखेड़ा: 25 वर्षीय युवक ने जहर खाया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल से किया रेफर
नलखेड़ा के रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक आशु ने किसी कारणवश रविवार शाम करीब 8:00 बजे जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन युवक की गंभीर हालत होने के कारण चिकित्सकों ने उसे उचित उपचार के लिए रेफर किया है।