चंदला: बलकोरा में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, चरित्र पर था संदेह और रील बनाने से करता था मना
बुधवार की सुबह करीब 9 बजे चंदला थाना क्षेत्र के बलकौरा गांव में घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह और मोबाइल पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान पिंकी अहिरवार (28) के रूप में हुई है। आरोपी पति पप्पू अहिरवार बताया जा रहा है, जो वारदात के बाद फरार है।