शिकोहाबाद: जिलाधिकारी ने सिरसा नदी के जीर्णोद्धार के कार्य का ग्राम सभा असुआ और ग्राम सभा चिरहुली में किया निरीक्षण
डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद के महत्वपूर्ण जन हितैषी स्थलों का मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे करीबन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम असुआ विकासखंड शिकोहाबाद में प्रधानमंत्री आवास सर्वे की स्थितियों को देखा, साथ ही साथ इस योजना में लाभान्वित लाभार्थियों के साथ वार्ता भी की।