बिजनौर: किरतपुर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर 70 वर्षीय महिला की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 5, 2026 बिजनौर में आज रविवार को सुबह करीब 9:00 कीरतपुर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक 70 वर्ष की महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान किरतपुर के गांव चतुर भोजपुरी निवासी 70 वर्षीय सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सुमित्रा देवी अपनी पुत्री के यहां मौजमपुर जाने के लिए घर से निकली थी और रास्ते में ट्रेन की चपेट में आ गई।