देवेंद्रनगर: पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को दिखे बाघ पी-663 और बाघिन पी-652, रोमांचक नज़ारा हुआ वायरल
पन्ना टाइगर रिजर्व में गर्मी के दिनों में बाघों का दीदार आसान नहीं होता, सफारी के दौरान पर्यटकों की किस्मत चमक गई। शाम करीब 5 बजे बाघ पी-663 और बाघिन पी-652 को साथ अठखेलियां करते देखा गया। पर्यटकों ने इस दुर्लभ और रोमांचक दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।