गाज़ीपुर: गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी से कमाई ₹1.10 करोड़ की संपत्ति की फ्रीज
गाजीपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी से जुड़े मामले में फरार आरोपी शुभम सिंह की करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मादक द्रव्य के कारोबार से अर्जित अवैध आय से अपने और अपने भाई के नाम पर जमीन खरीदी थी।