बीसलपुर: भसुडा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव निवासी सौरभ गंगवार शनिवार देर रात्रि 11:00 बीसलपुर नगर में चल रहे मेला श्री रामलीला से देर रात्रि मेला देखकर अपने गांव बाइक द्वारा जा रहा था वह जैसे ही भसुडा पुलिया के पास पहुंचा वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया