बीसलपुर: ढकिया पुल पर बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया जमा खां निवासी सोनपाल आज शनिवार को दोपहर 3:00 बजे अपनी बाइक द्वारा अपनी ससुराल बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम ढकिया जा रहे थे वह जैसे ही ढकिया पुल के पास पहुंचे वैसे ही उनकी बाइक पुल पर फिसल गई जिससे बाइक सवार युवक पुल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है