बीसलपुर: मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में मामूली कहासुनी के बाद 4 लोगों ने मां-बेटे को पीट कर किया घायल, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी नन्नि ने आज शनिवार को दोपहर 12 बजे बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर के चार लोग उसके मंदबुद्धि बच्चों के साथ मारपीट कर रहे थे जब महिला ने इसका विरोध किया इसी बात को लेकर उक्त चारों लोगों ने मां बेटे दोनों लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है