जगदलपुर: तिरिया में तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, दो एमबीबीएस छात्र घायल, एक की हालत गंभीर
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के प्रथम वर्ष के कुछ छात्र रविवार की सुबह घूमने के लिए तिरिया गए हुए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान अचानक एक बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह बाइक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी। जबकि छात्र ट्रक से जा टकराया। इस घटना में छात्र को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।