जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: गंभीर किडनी रोगी के इलाज के लिए ₹3.95 लाख की सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जशपुर निवासी गंभीर किडनी रोगी जितेन्द्र कुमार यादव (उम्र 44 वर्ष) के उपचार के लिए 3 लाख 95 हजार 121 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। आर्थिक तंगी के कारण किडनी प्रत्यारोपण कराने में असमर्थ मरीज के परिजनों ने बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी।