हाथरस: फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया शासनादेश के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दसवें दिन जारी
जनपद हाथरस की सदर तहसील परिसर में फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री शासनादेश के विरोध में अधिवक्ताओं का दसवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिवक्ता, कातिब व स्टांप विक्रेता सहित तहसील पर काम करने वाले समस्त लोगों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए शासनादेश को वापस लेने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार इस कानून लागू कर सभी का काम छीनना चाहती है।