घोड़ाडोंगरी: भोपाल विधानसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में विशेष सत्र, विधायक गंगा उइके ने लिया हिस्सा
मंगलवार दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में संकल्प पारित किया गया। इस अवसर पर घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने विधानसभा भवन में मंत्रीगण एवं विधायकगण की बहनों के साथ सहभागिता करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।