पेण्ड्रा रोड गौरेला: सेखवा गांव में खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, कोटमी चौकी पुलिस को दी गई सूचना
महिला का शव खेत में पड़ा मिला और शव के पास खून के निशान भी पाए गए। वहीं महिला का सिर मिट्टी से ढका हुआ था, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना एवं कोटमी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी ।