बढता राजस्थान हमारा राजस्थान की संकल्पना के साथ जिले की तीनो विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों यथा मडिया, हालीवाडा आदि में शनिवार को विकास रथ पहुंचे। विकास रथ के सम्बन्धित ग्राम पंचायत में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विकास रथों द्वारा विभिन्न माध्यमों से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।