फारबिसगंज: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर आयोजित किया पुतला दहन कार्यक्रम
फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। बुधवार को 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड कमिटी,नगर कमिटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।