कोल: थाना बन्नादेवी पुलिस ने शातिर बैटरी चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 12 चोरी की बैटरियां बरामद, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jun 5, 2025 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर चोर जुनेद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी महेशपुर थाना क्वार्सी को बरौला बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने शातिर चोर के कब्जे से 12 चोरी की गई बैटरी अमरोन की बरामद की है।अग्रिम कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी चोर को जेल भेजने की कार्रवाई की है।