ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने खतौरा रोड से 50 वर्षीय अधेड़ को अवैध शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को बुधवार को रात लगभग 9:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ थाना क्षेत्र के खतौरा रोड़ पर महात्मा बाड़े के पास कोई शराब के देशी प्लेन क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से जंघार निवासी ओमकार लोधी उम्र 50 वर्ष को शराब के 24 देशी प्लेन क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।