बलिया: बिगहीं में 'स्कूल चलो' अभियान की रैली, बच्चों ने शिक्षा का दिया संदेश
Ballia, Ballia | Apr 7, 2026 बिगहीं में ‘स्कूल चलो’ अभियान की रैली, बच्चों ने शिक्षा का दिया संदेश, शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के ग्राम सभा बिगहीं में ‘स्कूल चलो’ अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन मंगलवार की सुबह 9:00 से किया गया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने गांव में भ्रमण कर सर्व शिक्षा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया।