बहराइच: बहराइच जिले में क्लोज़ सर्किट टीवी कैमरों की निगहबानी में सम्पन्न होगी बोर्ड परीक्षा
जनपद बहराइच में 22 फरवरी से 09 मार्च 2024 तक आयोजित होने वाले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से महाराजा सुहेलदेव स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच के प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।