सूरजपुर: कलेक्टर रेना जमील ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ किया
जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने अपनी पुत्री सहित अन्य बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा