सांगानेर: जयपुर के तिलक नगर स्थित एक स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी को हेलमेट लेकर आए चोर ने चुराया, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के तिलक नगर इलाके में स्थित माहेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर से एक स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। वहीं घटना के बाद पीड़िता ने मोती डूंगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पीड़िता ने स्कूटी चोरी की वारदात का सीसीटीवी पुलिस को उपलब्ध करवाया है। पुलिस के अनुसार अमीश कॉलोनी सतसाई कॉलेज रोड निवासी सुधा नोवाल स्कूल में बैठक में शामिल हुए थी।