बासोदा: बासौदा एसडीएम के साथ जिलेभर के सभी एसडीएम को बाढ़ से निपटने के संबंध में कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Basoda, Vidisha | May 20, 2024 सोमवार को विदिशा कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने आदेश जारी करते हुए आगामी बारिश को लेकर तैयारियां के संबंध में बासौदा सहित सभी एसडीएम को आदेश जारी किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने सभी क्षेत्रों में नदी नाले और रेपटो की साफ सफाई कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को तैयारी पूर्ण करने के लिए कहा है।