मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मन्नत को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की शिकायत पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। घटना के करीब 10 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।