हज़ारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लैकआउट पर भड़के सांसद मनीष जायसवाल
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिजली गुल होने पर सांसद मनीष जायसवाल ने प्रबंधन पर नाराजगी जताई। अस्पताल अधीक्षक द्वारा डीजल नहीं मिलने की बात कहने पर सांसद ने इसे गंभीर लापरवाही बताया।उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए। सांसद ने जरूरत पड़ने पर स्वयं डीजल उपलब्ध कराने की बात भी कही।