पिपरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडी प्रांगण से पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए 26 वर्षीय युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडी प्रांगण में कोई खुले में शराब पी रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पठार मोहल्ला निवासी अनिल उम्र 26 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।