धौरहरा: रायपुर गांव के युवक ने फाइनेंस वाली बाइक बेचकर ठगे ₹35 हजार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
खमरिया गांव निवासी श्री प्रकाश ने सोमवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने रायपुर निवासी लालमन से ₹50 हजार में एक बाइक खरीदी थी। सौदे के तहत उसने ₹35 हजार ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। जबकि बाइक पर फाइनेंस था यह विक्रेता ने नहीं बताया। बाद में विक्रेता ने फाइनेंसर को दी सूचना। फाइनेंसर ले गए बाइक विक्रेता ने पीड़ित को नहीं वापस किया पैसा।