बरेली: सावन और उर्स पर हाई अलर्ट, 3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी: SSP बरेली ने दी जानकारी
बरेली में सावन और उर्स के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरे जिले को 3 सुपर ज़ोन, 8 ज़ोन, 28 सेक्टर और 114 सब-सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर हर एक किलोमीटर पर पुलिसकर्मी और हर चार किलोमीटर पर एक सब-इंस्पेक्टर की तैनाती रहेगी। शिव मंदिरों पर महिला पुलिस बल की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।