अनूपपुर: जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, खोडरी में सहकारी अभियान से किसानों को हुआ लाभ
जिला मुख्यालय सहित जैतहरी, पुष्पराजगढ़ एवं कोतमा क्षेत्रों में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके विचारों को याद किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत खोडरी क्रमांक 02 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित योजनाओं की जानकारी दी गई ।