गाज़ीपुर: एंटी करप्शन की कार्रवाई में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के हेड क्लर्क व ड्राइवर को ₹16 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
गाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में तैनात हेड क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि लोन पास कराने के नाम पर 16 हजार रुपये की घूस ली जा रही थी। इस कार्रवाई में कार्यालय प्रभारी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।