इंदौर: झूला रेस्टोरेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, शराब और मांसाहार परोसने पर आपत्ति
Indore, Indore | Jan 27, 2026 याचिका में मुख्य रूप से यह शिकायत की गई है कि रेस्टोरेंट द्वारा हवा में लटकते हुए झूलों पर शराब और मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि इस तरह सरेआम और असुरक्षित तरीके से शराब का सेवन परोसना न केवल सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि इससे शहर की सांस्कृतिक छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।