अररिया: अररिया में महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन के लिए औपबंधिक मेधा सूची यथा शीघ्र प्रकाशित करने का दिया गया निर्देश
Araria, Araria | Apr 7, 2026 अररिया में संविदा आधारित सेविका प्रोन्नति प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष चयन समिति के अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद पर प्रोन्नति के लिए सभी अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची यथाशीघ्र प्रकाशित की जाएगी।