हजारीबाग के आर्ष कन्या गुरुकुल परिसर में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति चंद्रभूषण शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता रहे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने गुमनाम सेनानियों को चिन्हित कर सम्मान देने की मांग की।