गोपालगंज: भीतभेरवा गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, जांच कर रही है डायल 112 पुलिस
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में रास्ते की विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे मारपीट हो गई। वही इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।