राजगढ़: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जैन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में शाम 4:00 बजे करीब किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रशिक्षण समन्वयक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय भोपाल के डॉक्टर अतुल कुमार रायजादा उपस्थित रहे।