कर्वी: मंदाकिनी नदी के फ्लड प्लेन जोन का होगा सीमांकन, बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी
चित्रकूट में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने, शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि, मंदाकिनी नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का 100 वर्ष पुराने रिकॉर्ड ,के आधार पर फ्लड प्लेन जोन निर्धारित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जनहानि और संपत्ति नुकसान कम करना है। प्रशासन का मानना है कि ,इससे अवैध निर्माण पर रोक लगेगी और राहत कार्य बेहतर होंगे।