गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक आश्रम में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित एक आश्रम में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शख्स ने उनकी चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया दरअसल आरोपी युवक ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाया और बहला फुसलाकर आश्रम में ले गया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।