गढ़मुक्तेश्वर: गांव हरोड़ा मोड अंडरपास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद हुई अवैध देशी शराब
जनपद हापुड़ में एसपी के निर्देश पर शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिंभावली पुलिस ने गांव हरोड़ा मोड अंडरपास से चेकिंग के दौरान शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध देशी शराब बरामद की है और पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।