गढ़मुक्तेश्वर: गांव बक्सर की निवासी महिला ने तीन लोगों के खिलाफ लाठी-डंडों से मारपीट करने का कराया मुकदमा दर्ज
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी अमीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 मार्च को शाम 4:00 बजे प्राथमिक की नंद फरीन बकरी चरा रही थी। वह फरीन को बुलाने गई थी, वहां पर पहले से ही मौजूद समीर, निषाद व ताज निवासी बक्सर जिनके हाथों में लाठी डंडे थे तथा फरीन के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने अपनी नंद को बचाया तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट की।