औरैया: जनपद के तीन केंद्रों पर आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में 1422 परीक्षार्थी हुए शामिल, कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा प्रारंभ
जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों का केंद्रों के बाहर पहुंचना शुरू हो गया, जिससे केंद्रों के आसपास काफी चहल-पहल रही। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम