मेरठ: सेंट्रल मार्केट में व्यापार की तेहरवीं, मेरठ के लोगों ने कहा- भाजपा ने तोड़ा भरोसा, अब करेंगे विपक्ष का स्वागत
Meerut, Meerut | Apr 21, 2026 मेरठ की सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन पिछले 12 दिनों से लगातार जारी है। इसी बीच धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रेस वार्ता की।कहा कि आने वाले कल यानी प्रदर्शन के 13 वे दिन व्यापारी और स्थानीय निवासी मिलकर व्यापार और सरकार पर जो भरोसा था उन दोनों को खत्म हो जाने को लेकर उनकी तेहरवी करेंगे।