गुरुआ: दरिऔरा गांव में हुई मारपीट एक महिला घायल
Gurua, Gaya | Mar 18, 2024 थाना क्षेत्र गुनेरी पंचायत में दरिऔरा गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार दरिऔरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट हुई।