बख्शी का तालाब: महिगवां पुलिस ने तालाब में डूब रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाई
महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में सोमवार शाम मोटरसाइकिल समेत तालाब में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जान बचा ली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कुम्हरावां उपनिरीक्षक सतीश सिंह और कांस्टेबल लाल बहादुर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से व्यक्ति और उसकी मोटरसाइकिल को तालाब से बाहर निकाला।