पुलिस की मुठभेड़ में 8 मुकदमों का वांछित अपराधी गिरफ्तार
शाहजहाँपुर - तिलहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट सहित आठ मुकदमों में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गुरुवार को रटापुल गुलेरिया मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू (38 वर्ष) पुत्र सरताज मोहम्मद निवासी ग्राम पढ़ेरा, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली, हाल निवासी मोहल्ला आतिशबाजान, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कटरा समेत उत्तर प्रदेश और दिल्ली में गैंगस्टर एक्ट, मादक पदार्थों की तस्करी सहित कुल आठ
कार्रवाई की आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की वैधानिक का हैं!u जा रही है।