श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भी दुकानदारों के दुकानों पर लगें नेम प्लेट - मंत्री रविंद्र जायसवाल
Sadar, Varanasi | Jul 20, 2024 शासन द्वारा लोगों को अपने दुकानों पर दुकान के मालिक का नाम लिखने के आदेश के बाद रही सियासत को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि हिंदुस्तान में वोट बैंक के सियासत में को लेकर लोग कदम उठाते हैं ।यह एक दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा की श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भी दुकानदारों के दुकानों पर नेम प्लेट लगना चाहिए।