नगर निगम कार्यालय पर दो महीनों से सीवर की समस्या से परेशान नागरिकों ने सौंपा पत्रक
Sadar, Varanasi | Jul 20, 2024 वाराणसी के सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर शनिवार को खोजवां निवासी लोगों द्वारा पिछले दो महीना से सीवर की समस्या से परेशान लोगों ने पत्रक सौंपा। लोगों का कहना था कि सीवर की समस्या को लेकर जेई से कितनी बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिससे परेशान होकर हम लोग आज नगर निगम कार्यालय पर पत्रक देने पहुंचे हैं ।