श्रीनगर: लक्ष्मीपुर डंगराहा गांव में पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी कला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 8 लक्ष्मीपुर डंगराहा बहियार में मुंशी यादव कामत के समीप गुरुवार की सुबह सात बजे शादी सुदा तीन बच्चे के पिता का शव गम्हार के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।